एक महान महिला
आप का (मदर टेरेसा) का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कॉप्जे (अब मेसीडोनिया में) में हुआ था। आपके पिता निकोला बोयाजू एक साधारण व्यवसायी थे।1979में आपको नोबेल शांति पुरस्कार और 1980में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।आपने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी।आपके(मदर टेरेसा) के जीवनकाल में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी का कार्य लगातार विस्तृत होता रहा और आपने अपनी मृत्यु के समय तक यह ,123 देशों में 610 मिशन नियंत्रित किया। इसमें एचआईवी/एड्स, कुष्ठ और तपेदिक के रोगियों के लिए धर्मशालाएं/ घर शामिल थे और साथ ही सूप, रसोई, बच्चों और परिवार के लिए परामर्श कार्यक्रम, अनाथालय और विद्यालय भी थे। आपकी(मदर टेरसा) की मृत्यु के बाद आपको पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया और आपको कोलकाता की धन्य की उपाधि प्रदान की।प्रभु में आपका भाई अरविंद कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें