संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मसीही जीवन एक त्याग

 आज दुनिया भर में लाखो लोग है जो यीशु मसीह की सेवा कर रहे हैं और कुछ लोगो ने अपनी जान भी गवा दी है. यीशु मसीह की सेवा करना शौक है या आज्ञा आइए बाइबल से जानते हैं यीशु मसीह मत्ती 28 में कहते हैं, इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। तो क्या परमेश्वर की सेवा करना आसान है। आइए जाने ,बाइबल में जब हम अब्राहम के बारे में पढ़ते हैं तो परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, उत्पत्ति 12:1 यहोवा ने अब्राम से कहा, अपने देश, और अपनी जन्मभूमि, और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश में चला जा जो मैं तुझे दिखाऊंगा। जब परमेश्वर ने अब्राहम से कहा तो सच में अब्राहम ने अपने पिता के घर और समाज को त्यागकर निकला और जब अब्राहम घर छोड़ा तब वह 75 साल का था इस उम्र में उसको बहुत परेशानी हुई होगी लेकिन परमेश्वर की आज्ञा मानकर और विश्वास के साथ निकला। उसके बाद जब बाइबल में हम अय्यूब के बारे में पढ़ते हैं तो अय्यूब के पास, अय्यूब 1:2 उसके सात बेटे और तीन बेटियां उत्पन्न हुई। 3 फिर उसके सात हजार भेड़-बकरियां, तीन हजार ऊंट, पांच सौ जोड़ी बैल, और पांच स...